अबोहर, 10 जुलाई। समाजसेवी संस्था न्यू एंटी करप्शन सोसाइटी की ओर से आने वाली 25 जुलाई को साइकिल रेस का आयोजन करवाया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता संदीप जाखड़ होंगे।
- लोगों को नशे से दूर रखने व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित करवाई जा रही है साइकिल रेस: रिंकू मिढा
- गर्मी के मद्देनजर सुबह 5:00 बजे शुरू की जाएगी साइकिल रेस: कर्नल एसपीआर गाबा
- अधिक से अधिक संख्या में साइकिल रेस को देखने पहुंचे शहरवासी: रिशु चावला
इस साईकिल रेस के बारे में जानकारी देते हुए संस्था के प्रधान रिंकू मिढा, चेयरमैन कर्नल एसपीआर गाबा ने बताया कि साइकिल रेस सीतो रोड बाईपास से गांव दुतारांवाली तक करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह पूरा रूट (आना जाना) लगभग 25 किलोमीटर का होगा। जिसमें मात्र 100 लोगों को ही एंट्री मिलेगी। इस रेस में भाग लेने के इच्छुक लोग नीचे दिये गये नंबरों पर सम्पर्क कर सकते हैं। एंट्री फीस मात्र 100 रूपये रखी गई है।.
92175-06666
98152-25373
94639-73966

0 टिप्पणियाँ