Header Ads Widget

Responsive Advertisement

रविवार होगा कोविड वैक्सीनेशन

शनिवार को मिलेगी कोविशील्ड की 10 हजार डोज

हनुमानगढ़ !  जिले में आज 18 से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों का द्वितीय डोज का कोविड-10 वैक्सीनेशन किया गया। 

आरसीएचओ डॉ. विक्रमसिंह ने बताया कि जिले को कोविशील्ड 6850 डोज प्राप्त हुई थी। आज 48 टीकाकरण केन्द्रों पर वैक्सीनेशन किया गया, जिसमें 18 से अधिक आयु के 7771 नागरिकों का दूसरी डोज का कोविड-19 वैक्सीनेशन किया गया। उन्होंने बताया कि निदेशालय से हनुमानगढ़ को कोविशील्ड की 10 हजार डोज शनिवार को प्राप्त होगी, जो शनिवार को ही खण्ड स्तर पर वितरित करवा दी जाएगी। रविवार को जिले में 18 से अधिक आयु के नागरिकों का प्रथम व द्वितीय डोज का कोविड वैक्सीनेशन किया जाएगा।


महिलाओं के लिए बनाया जाएगा 'पिंक बूथ'


हनुमानगढ़ बीसीएमओ डॉ. ज्योति धींगड़ा ने बताया कि जिले में महिलाओं के लिए अलग से 'पिंक बूथ' की स्थापना की जाएगी। इस 'पिंक बूथ' पर केवल 18 से अधिक आयु के महिलाओं का ही कोविड-19 वैक्सीनेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रविवार को होने वाले कोविड वैक्सीनेशन में टाउन स्थित व्यापार मण्डल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय को 'पिंक बूथ' बनाया जाएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ